RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गिरधर गोपाल के नाम मात्र से ही सारे कष्ट हो जाते है दूर : स्वामी दयानंद शास्त्री जी महाराज।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल।चरपोखरी के सोनवर्षा स्थित श्रीतोताद्रिमठ लक्ष्मीनारायण आश्रम पर त्रिदण्डी स्वामी जी के पुण्य स्मृति महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी रंगनाथाचार्यजी महाराज के मंगलानुशासन में होरहे साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए हजारों के संख्या में हरि भक्त दुर दुर से पहुँचे रहे है।अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक परंपूज्य श्री दयानन्द शास्त्रीजी महाराज ने भगवान् श्रीकृष्ण के दिव्य लीलाओं की चर्चा करते हुए बताया की सर्वधर्म का परित्याग कर श्रीकृष्ण के शरण में जो जाता है उसका कल्याण निश्चित ही हो जाता है! क्योंकि नटखट गिरधर गोपाल की लीला अपरम्पार है और वे अपने भक्तों का कष्ट हरने वाले है जिनके नाम मात्र से ही बड़े बड़े संकट से मनुष्य मुक्त हो जाता है।इस अवसर पर सन्त, महन्त, विद्वान उपस्थित रहे। जिले के कई सम्मानित लोगों को स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के द्वारा व्यास पीठ से सम्मानित किया गया। हर रोज लोगों के बीच प्रसाद वितरण से लेकर प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है इसकी जानकारी चंदन कुमार ने दी।

Related posts

रायपुर : अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों को गंभीरता से लेकर पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं कलेक्टर्स : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: लापता युवक की लाश नदी से बरामद।

rktvnews

भोजपुर:वन-वे सड़क पर ट्रकों का कब्ज़ा, कोईलवरवासियों की जान पर बन आई।

rktvnews

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

rktvnews

फ्लाई ऐश उपयोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिले चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार।

rktvnews

हनुमानगढ़:एक दिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment