RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: नालंदा जिले में युवक और युवती की नृशंस हत्या पर बिफरे आदित्य पासवान,न्याय की मांग।

दलितों पर बढ़ रहे अपराध,दलित विरोधी समाज की पुनर्स्थापना की साजिश की ओर कर रहा इशारा : आदित्य

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)11 जुलाई। बिहार में दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस के आदित्य पासवान ने अपने द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आए दिन घट रहे ऐसे अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आने वाले भविष्य में दलितों को पुनः सैकड़ों वर्ष पीछे उनके शोषण के रूप में एक सामाजिक संरचना की चल रही पुनरावृति की साजिश की ओर इशारा किया है।साथ ही इसे भविष्य के लिए एक सामाजिक खतरा बताया है।
आदित्य पासवान ने नालन्दा जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गाँव में पासवान समुदाय के एक 16 वर्षीय किशोर एवं 20 वर्षीय युवती की हुई बर्बरतापूर्वक हत्या को अमानवीय घटना करार देते हुए इसे सामाजिक न्याय और मानवता पर सीधा हमला बताया है।
आदित्य पासवान ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि उन्हें जानकारी मिली की दोनों युवाओं की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही इस घटना का अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने आया है।उन्होंने बताया कि इससे यह साफ प्रतीत होता है दलित होने के कारण उन्हें निशाना बनाकर उनकी नृशंस हत्या की गई है जो बेहद निंदनीय है । यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और दलित समुदाय इस सरकार में असुरक्षित है ।
आदित्य पासवान ने बिहार कांग्रेस की तरफ से हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन से उक्त घटना के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने,दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने,पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान करने सहित क्षेत्र में दलित समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव दलित , वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और इस मामले में भी न्याय दिलाने के लिए हम हर स्तर पर आवाज़ उठाएंगे।

Related posts

भोजपुर:जन्मदिन पर कट्टा से केक काटने वाला युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

rktvnews

भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:एमआरएम महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रांची:खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में आवश्यक सुधार को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा ।

rktvnews

भोपाल:हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट’ अवॉर्ड से सम्मानित हुआ मध्यप्रदेश।

rktvnews

Leave a Comment