RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने देवघर एम्स के पास केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)07 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज एम्स परिसर के समीप केंद्रीय विद्यालय के संचालन और स्थायी भवन निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने एम्स के नजदीक चिह्नित भूखंड पर विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अविलंब पूरा किया जाए, ताकि निर्माण कार्य ससमय शुरू कर उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने चिह्नित भूखंड पर निर्माण कार्य शुरू करने हेतु सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र और विभागीय प्रक्रियाओं को जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे केंद्रीय विद्यालय के अधिकारी, जिला स्तर के अधिकारी, अंचलाधिकारी देवीपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा चिकित्सा मंच प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा ने किया बड़हरा क्षेत्र का दौरा जांच कर बांटी दवा।

rktvnews

वाराणसी:केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

भोजपुर:अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन प्रतिरोध की कविताओं से गूंजा जयप्रकाश स्मारक।

rktvnews

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला खानों की नीलामी से प्राप्त 704 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि राज्य सरकारों को हस्तांतरित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो – 2023 का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment