RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला विरोध मार्च।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह,10 दिसंबर।आज 10 दिसंबर को बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में एक विशाल रैली का आयोजन दिल्ली के तीन मूर्ति भवन से किया गया जिसकी अगवाई देश के कई पर्वत जनों के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने की l
डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कहा की बांग्लादेश का जन्मदाता भारत है l भारत ही बांग्लादेश को पानी बिजली राशन सब कुछ देता है परंतु यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है की वहीं पर हमारे हिंदू भाइयों पर अत्याचार हो रहा है और बांग्लादेश सरकार उसको रोकने में नाकाम रही है।उन्होंने कहा की इस रैली के आयोजन के माध्यम से बांग्लादेश को भारत के 140 करोड़ भारतीय चेतावनी दे रहे हैं कि अगर बांग्लादेश में तुरंत हिंदू तथा अन्य अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं प्रदान की गई तो कहीं ऐसा ना हो की बांग्लादेश को भारत का ही हिस्सा बनना पड़ जाए।भारत इतनी क्षमता रखता है की बांग्लादेश को अपने में विलय कर ले परंतु हम लोग संयम रखते हैं विश्व बंधुत्व तथा सर्वे भवंतु सुखिनः में विश्वास रखते हैं। रैली के माध्यम से विश्व के समस्त देशों तथा यूनाइटेड नेशन से भी अपील की गई है कि बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाते हुए तुरंत वहां पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाए।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

वरासत में नाम दर्ज न करने पर तितरोदा के लेखपाल रामपाल यादव निलंबित!मृतक के परिजनों का जिलाधिकारी ने 6 वारिसो का वरासत के आधार पर खतौनी में मौके पर कराया नाम दर्ज।

rktvnews

दीदीजी फाउंडेशन ने कुरथौल पंचायत में किया कंबल का वितरण।

rktvnews

ग्वालियर:जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान 2026 से अभिनंदित होंगे गौहर रज़ा : 26 जुलाई को ग्वालियर में होगा समारोह।

rktvnews

रक्षा मंत्री 19 जून, 2023 को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment