RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो – 2023 का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो – 2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने रिमोट से शिलापट्ट अनावरण कर 239.96 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित काॅम्फेड, पटना के पांच डेयरी संयंत्रों, 172.76 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित काॅम्फेड, पटना के अन्य उपस्करों का उद्घाटन तथा पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय किशनगंज का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने काॅफेड, पटना के पांच नए उत्पादों मिठाइयाँ, नमकीन, कुकीज ब्रेड एवं पेयजल (सुधा सलिल) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार एवं दुग्ध संघ को 10.50 करोङ रुपये के लाभांश वितरण से संबंधित चेक प्रदान किया। जिसमें राज्य सरकार को 5.76 करोड़ रुपये एवं दुग्ध संघ को 4.74 करोङ रुपये वितरित किए जायेंगे। बिहार वेटनरी कॉलेज, पटना के निकट स्थित परिसर में 14.31 करोड़ रुपये की लागत से काॅम्फेर्ड के कार्यालय परिसर में निर्मित होने वाले नए कार्यालय भवन तथा मत्स्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, मीठापुर,पटना में पटना में 54.35 करोङ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मत्स्य विकास भवन का शिलान्यास किया। काॅम्फेड के कार्यालय परिसर में 3.57 करोङ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली सुधा के कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना का पशु पोषण ऐप लॉन्च किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो – 2023 का भ्रमण किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में कई राज्यों एवं बिहार के विभिन्न जिलों से लाए गए उन्नत नस्ल के दुधारू मवेशियों एवं साॅढों के विषय में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। इस दौरान बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो के प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभारंभ किया और उसका मुआयना किया मुख्यमंत्री ने बिहार एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, पटना कैम्पस के प्रस्तावित प्रारूप का अवलोकन किया। कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के खेल मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले “बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो – 2023” का आयोजन पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, काॅम्फेड तथा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस एक्सपो में बिहार के विभिन्न जिलों से प्रगतिशील किसान अपने उन्नत नस्ल के पशुओं के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। इससे अन्य किसानों को उन्नत नस्ल के पशुधन के बारे में जानकारी, जागरूकता एवं प्रोत्साहन मिलेगा। देशी, विदेशी एवं संकर नस्ल की गायों के लिए दुधारू गायों की उपयोगिता आयोजित की गई है जिसमें सर्वाधिक दूध देने वाली गायों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस एक्सपो में किसानों को गुणवत्तापूर्ण पशु आहार बनाने के विषय में जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा देश में पशुधन की उचित देखभाल, फॉर्म प्रबंधन, उत्पाद निर्माण, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन इत्यादि से संबंधित उपकरणों, दवाओं तथा अन्य सेवाओं की प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इसमें लगभग 50 कंपनियां भाग ले रही हैं। किसान संगोष्ठी के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों, सरकारी उपक्रमों तथा इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एवं काम्फेड के विशेषज्ञों द्वारा पशुपालन में नई तकनीकों, संसाधनों एवं योजनाओं के बारे में वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा किसानों को जानकारी दी जाएगी। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के चिकित्सक एक्सपो में पशुओं के स्वास्थ्य की जाॅच का कार्य करेंगे जिसमें पशुपालक अपने पशुओं के रक्त, पेशाब तथा मल के नमूनों की जांच कर कर उचित उपचार एवं सलाह प्राप्त कर सकेंगे।
इस एक्सपो में पानीपत, हरियाणा से जाने-माने मुर्रा नस्ल के भैंसा “गोलू-2” को लाया गया है जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस भैंसे का सीमन (फॉर आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन) हर साल 15 लाख में बिकता है। पानीपत के पशु मेले में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये लगाई गई थी। इस भैंसे के मालिक किसान पद्मश्री नरेंद्र सिंह हैं। वे इस मेले में उन्नत पशुधन के बारे में जानकारी देकर बिहार के किसानों को प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मो आफाक आलम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह, काम्फेड बिहार के प्रबंध निदेशक प्रभाकर, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, पशु विशेषज्ञ, बड़ी संख्या में किसान एवं पशुपालक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: राहुल गांधी के 30 अगस्त को आरा आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को ले कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मुजफ्फरपुर व भोजपुर (तेतरडीह) में हुए बलात्कार काण्ड के खिलाफ भाकपा-माले ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया।

rktvnews

77वें गणतंत्र दिवस परेड में आयुष झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया।

rktvnews

गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज स्टार्टअप सेल की ओर से ‘स्टार्टअप आउटरीच सह आईडिएशन चैलेंज’ प्रोग्राम आयोजित।

rktvnews

झारखण्ड:हुल दिवस पर संथाल परगना की धरती से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

rktvnews

Leave a Comment