RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:राज्य संपोषित बालिका विद्यालय प्रवेश उत्सव।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)07 अप्रैल।नए सत्र में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में नामांकन जोरों पर है। सरकारी विद्यालय की गतिविधियां जनपद में बेहतर शिक्षा का विश्वास बनाने में सफल हो रहीं हैं। इन्ही गतिविधियों में प्रवेश उत्सव लोगो को खूब आकर्षित कर रहा है। प्लस टू राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने नई छ्त्राओं का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा से किया। वही छात्राओं ने “सरकारी विद्यालय में चलो चला जाए रे” गीतों के माध्यम से नामांकन अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सरकारी में मिल रहे सुविधाओं को दर्शाया गया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ कन्हैया प्रसाद रॉय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय में शिक्षा की समृद्ध परंपरा रही है। विद्यालय में हर विषय के योग्य शिक्षक हैं जो नई प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। वही सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करते हुए छात्र छात्राओं को विभिन्न योजनाओ के माध्यम से हर सुविधा मुहैया करा रही है। गुरु बक्शी विकास ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ कला, संगीत, नृत्य, नाटक और खेल की गतिविधियों ने विद्यालय के प्रति छात्राओं में अभिरुचि बढ़ाई है। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश उत्सव की विभिन्न गतिविधियों में शिक्षिका सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, प्राची मिश्रा, अंजलि चौबे, पूर्णिमा कुमारी, पूजा कुमारी, श्रेया राय, साजिदा प्रवीन, रेखा राय व शिक्षक, मनोज कुमार, गणेश वर्मा, कालिका प्रसाद यादव, पवन तिवारी, मनोज साह, बजेश कुमार , लिपिक जितेंद्र कुमार सिंह व आदेशपाल रंजीत कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला साथ ही इस अवसर पर भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Related posts

पूर्वी चंपारण:जिले के 30 फाइलेरिया पीड़ित मरीजों के बीच एमएमडीपी किट वितरित।

rktvnews

रायपुर : विविध संस्कृति, परंपरा के बावजूद हम एक हैं और एक रहेंगे : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर विद्यार्थी परिषद द्वारा बालिकाओं का एथलीट मीट कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

मेले को साफ सुथरा और व्यवस्थाए बनाने में प्रशासन का करें सहयोग!गोगामेड़ी मेले के उद्घाटन समारोह में बोली नोहर एडीएम चंचल वर्मा

rktvnews

कोचिंग सेंटर के कारनामों का काला चिट्ठा देश के सामने आना चाहिए।

rktvnews

Leave a Comment