RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले में भारतीय वायु सेना की ओर जागरूकता अभियान का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)07 अप्रैल।जिले में सोमवार को 10 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, बिहटा की 3 सदस्यीय टीम ने झारखंड के देवघर जिले का दौरा किया और युवाओं को भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने हेतु एक जागरूकता अभियान चलाया।
इसके अलावा दौरे के दौरान टीम ने मातृ मंदिर गर्ल्स स्कूल में छात्राओं के साथ संवाद किया, जहां भारतीय वायु सेना में उपलब्ध विभिन्न प्रवेश अवसरों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस सत्र में अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ अधिकारी पदों पर भर्ती की योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता तथा एनडीए, सीडीएसई और एएफसीएटी जैसी परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। साथ ही छात्राओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उनकी जानकारी का आकलन करने के उद्देश्य से भारतीय वायु सेना पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने किया एक ट्रक शराब बरामद।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन पट्टेधारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, उच्च न्यायालय के आदेशों के सख्त अनुपालन का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस की मूल विचार धाराओं “न्याय,समानता और विकास” को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीधर तिवारी

rktvnews

आईसीजी और एटीएस गुजरात ने 1150 करोड़ रुपये मूल्य की 115 कि.ग्रा. कोकीन जब्त की।

rktvnews

भोजपुर जिले मे अपराध चरम पर: दुर्गा राज

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुर्नवास हेतु पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment