RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने 10 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, बिहटा की टीम से की मुलाकात।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)07 अप्रैल। सोमवार को भारतीय वायु सेना की ओर से युवाओं को सशक्त बनाने और करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 10 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, बिहटा की तीन सदस्यीय टीम ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात कर जिले में संचालित जागरूकता अभियानों के विस्तार पर चर्चा की।
बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वायु सेना की इस पहल की सराहना करते हुए विशेष रूप से जिले के ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सूचना की आवश्यकता है। वायु सेना की टीम ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए दुर्गम इलाकों में भी विशेष शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही बदलते समय के साथ अधिक से अधिक युवाओं तक जुड़ने के लिए बैठक में ‘ऑनलाइन जागरूकता’ के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। गया। आगे उपायुक्त ने वायु सेना की टीम को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत एवं वायु सेना के अधिकारी व संबंधित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य करार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर समस्त प्रदेशवासियों को 25वें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:आपातकाल लगाकर संविधान व नागरिक अधिकारों को कुचला गया था : भुवन पांडेय

rktvnews

भोजपुर : हर्ष फायरिंग मे दो गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

मोदी युग में भारत वाकई बदला, मगर गया तो पीछे!

rktvnews

Leave a Comment