
पटना/बिहार 25 अगस्त। आज दिल्ली,झारखंड,बिहार में अपने उद्योगों को स्थापित करने वाले भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सह चर्चित समाजसेवी अजय कुमार सिंह को पटना के बिस्कोमान भवन में बिस्कोमान अध्यक्ष सह विधान परिषद् सदस्य सुनिल कुमार सिंह ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। बिस्कोमान अध्यक्ष सह विधान परिषद् सदस्य ने उद्योगपति अजय कुमार सिंह को सम्मानित करते हुए बिहार में उद्योग लगाने पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए उद्योग के लिए कच्चा माल सहित इससे संबंधित अनाज उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया । सम्मान मिलने के बाद अजय कुमार सिंह ने बताया की बिहार के औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाकर बिहार को विकसित बनाने की दिशा में बिस्कोमान अध्यक्ष से सार्थक बातचीत हुई है। अजय कुमार सिंह ने कहा की बिहार में उद्योगों के लगने से युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा ।
