RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)07 अप्रैल।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, अबुवा आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों के लिए प्रशासन तक अपनी समस्याएं सीधे पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है, जिससे समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ प्रशासन के प्रति जनविश्वास भी सुदृढ़ होता है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

Related posts

मुख्यमंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा राज्य सरकार जनता की ट्रस्टी -मुख्यमंत्री – 107.82 करोड़ रुपए के 28 विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण – मुख्यमंत्री ने कहा, सामाजिक सुरक्षा में पेंशन 15 प्रतिशत हर साल बढ़ेगी।

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम बनी विजेता।

rktvnews

भोपाल:देश के आदर्श उदाहरण होंगे राष्ट्रीय उद्यानों के पास वन्य जीवों के लिए बनने वाले जू एंड रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एनटीपीसी ने फोर्ब्स की “द ग्लोबल 2000” शीर्ष कंपनियों की सूची में 52 स्थान ऊपर चढ़कर 433वां स्थान हासिल किया।

rktvnews

भोजपुर: ट्रेन से गिर अधेड़ की मौत।

rktvnews

वायु सैनिक प्रशिक्षण स्कूल, बेलगावी में अग्निवीरवायु प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment