RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

देवघर:घरेलू गैस की कालाबाजारी को लेकर की गई कार्रवाई।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)03 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार एवं अंचल अधिकारी, देवघर के नेतृत्व में देवसंघ चौक के समीप एक निजी प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान उक्त दुकान में अवैध रूप से एलपीजी (LPG) सिलेंडरों का भंडारण और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की पुष्टि हुई, जिसके पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गैस सिलेंडर जब्त किए और संबंधित दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।
इसके अलावा दुकान के संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (Essential Commodities Act) एवं एलपीजी (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। साथ ही, जब्त किए गए गैस पासबुक और आपूर्ति के स्रोतों की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी वितरक या व्यक्ति द्वारा निर्धारित वजन से कम गैस देना, सिलेंडर से निकाल कर खुली गैस बेचना या निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन करने वाले और कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधि या कालाबाजारी की सूचना मिले, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Related posts

लीजेंड रीबॉर्न: काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना लॉन्च किया,भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में ई-लूना का किया अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के विधानपरिषद सभापति बनने पर भाजपा के कार्यकताओ मे खुशी की लहर।

rktvnews

दरभंगा:क्लेम केस के निष्पादन के लिए दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल अनवरत जारी।

rktvnews

संसद की प्राथमिक भूमिका संविधान को सुरक्षित रखना और लोकतंत्र की रक्षा करना है- उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:सत्य साईं के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर अखंड भजन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment