RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कालेज में मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर। बुधवार को जगजीवन कॉलेज, आरा में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन राजनीति विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से माता इंद्राणी देवी सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नबारूण घोष , असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। मंच संचालन सिद्धु कुमारी,असिस्टेंट प्रोफेसर , राजनीति विज्ञान विभाग ने किया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में ललित कुमार गुप्ता, पैनल अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा अधिकार , भोजपुर, आरा मौजूद रहे। उन्होंने मानवाधिकार तथा इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छात्र – छात्राओं से साझा किया। मानवाधिकार के हनन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण केस और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को भी विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, जुली कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Related posts

भोजपुर: पटना प्रमंडल आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई नीलाम पत्र वाद की प्रगति पर समीक्षा।

rktvnews

पटना:बरसी पर याद किए गए माले नेता का. बृज बिहारी पांडेय।

rktvnews

पटना:नहीं रहे ‘नवरंग’ के संस्थापक और कलाचार्य पं उमेश पाण्डेय।

rktvnews

दरभंगा:अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में मिथिला लोक उत्सव के आयोजन हेतु बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को किये कंबल वितरित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना परिसर मे ईद, चैती छठ व रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment