RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: गैस आपूर्ति में अनियमितता को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)03 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर अनुमंडल क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए आज अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार एवं अंचलाधिकारी द्वारा ‘माँ तारा गैस एजेंसी’ का औचक निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा निरीक्षण के दौरान जाँच के दौरान पाया कि एजेंसी के पास 12 मार्च से 04 अप्रैल तक की भारी संख्या में गैस बुकिंग लंबित हैं, जिनकी डिलीवरी अब तक नहीं की जा सकी है। लगातार बढ़ती शिकायतों और आपूर्ति में हो रही देरी पर गैस एजेंसी प्रबंधन ने अपनी असमर्थता जताई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने गैस एजेंसी को निम्नलिखित सख्त निर्देश जारी किए हैं

प्राथमिकता के आधार पर वितरण:गैस की आपूर्ति केवल ‘पहले आओ-पहले पाओ’ (First Come-First Serve) के आधार पर ही सुनिश्चित की जाए।

अवैध आपूर्ति पर रोक: किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत व्यक्तियों को या आउट-ऑफ-टर्न (बारी के बाहर) गैस की आपूर्ति करना दंडनीय होगा।

होम डिलीवरी और बैकलॉग: एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सुचारू रूप से ‘होम डिलीवरी’ सेवा प्रारंभ करने और पुराने सभी बैकलॉग को जल्द से जल्द क्लियर करने का आदेश दिया गया है।

Related posts

सीतामढ़ी डीएम और एसपी ने महादलित टोला पहुंच मनाया स्वतंत्रता दिवस!बच्चों के साथ खिंचवाई तस्वीरें।

rktvnews

रांची: मुख्यमंत्री से जमीयत उलमा, झारखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 फरवरी 26

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और निर्वाची पदाधिकारी 45-घाटशिला वि.स निर्वाचन क्षेत्र हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:युवा पत्रकार मनीष सिंह का हुआ असामयिक निधन।

rktvnews

Leave a Comment