RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:रेडक्रॉस बिहार की वार्षिक बैठक में बोले राज्यपाल यथाशीघ्र टीबी मुक्त भारत बनाने का करें प्रयास।

चेयरमैन ने रेडक्रॉस की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।

पटना/बिहार(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अप्रैल।बिहार लोक भवन पटना के सभागार में राज्यपाल सह प्रेसिडेंट लेफ्टिनेंट जेनरल सैयद अता हसनैन (अ प्रा),इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार शाखा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी गण,केंद्रीय,विभिन्न 34 जिलों से आए सदस्यगण,डेलिकेट की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में राज्यपाल सह प्रेसिडेंट का स्वागत करते हुए चेयरमैन डा बी बी सिन्हा द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।सभागार में उपस्थित सदस्यों ने खड़ा होकर तालियां बजाकर सम्मान प्रकट किया।श्री सिन्हा ने रेड क्रॉस राज्य शाखा की वास्तविक स्थिति भवन, इंफ्रास्ट्रक्चर,संसाधन और परिस्थिति से अवगत कराया।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा की प्रधानमंत्री द्वारा निर्देशित टीवी मुक्त भारत/बिहार बनाने में लगकर यथाशीघ्र इस संकल्प को पूरा करना होगा। इन्होंने हेल्थ, डिजास्टर मैनेजमेंट को और गति देने की बात कही ताकि जब भी जरूरत पड़े तब पीड़ित लोगों तक समुचित राहत पहुंचाया जा सके। इसके लिए अन्य संगठनों से भी जुड़कर सेवा लेने की बात कही।अब से लग जाने की जरूरत है।
दिनेश कुमार जायसवाल ने रेड क्रॉस द्वारा किए गये कार्यवृत्त को रखा,एडीटेड अकाउंट को पढ़कर सुनाया जिसे प्रेसिडेंट की उपस्थिति में सर्व समिति से पारित किया गया। उपाध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रेसिडेंट सह राज्यपाल महोदय के विचार और विज़न से स्टेट रेड क्रॉस ब्रांच शिखर तक जायेगा,सेवा देने में मिशाल बनेगा।
इस अवसर पर नई दिल्ली से आए ऑब्जर्वर कौस्तुब दिनकर कुकरे, पद्मश्री डॉ आर एन सिंह डॉक्टर ए ए हई डा धनंजय कुमार डा अजित कुमार सिंह,डा नलिनी रंजन सिंह,प्रो सत्येन्द्र कुमार डा गिरीश पांडेय,श्री दिवाकर ,डा विभा कुमारी,डा दिनेश , सलाउद्दीन का,डा इन्दु भूषण प्रसाद,डा मुकुल सिंह, शहाबुद्दीन, जगन्नाथ सिंह,गीता कुमारी, रविन्द्र कुमार, उज्जवल कुमार सिन्हा आदि रहे।

Related posts

सुपौल:नवनियुक्ति विद्यालय अध्यापको की नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

एक्सरसाइज गरुड़ 25 संपन्न: इंडो-फ्रेंच एयर फोर्स ने बाइलेटरल एयर एक्सरसाइज का 8वां एडिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने संयुक्त रूप से की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, करियर काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य उज्जवल बनाएं:मेयर इंदु देवी

rktvnews

भारत पहली बार एशिया प्रशांत दुर्घटना जांच समूह की बैठक और कार्यशाला की मेजबानी करेगा।

rktvnews

Leave a Comment