RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पूरे देश में गूंज रहा” नरेन्द्र भी गायब सिलेंडर भी गायब का नारा : श्रीधर

गलत आंकड़े दिखा आम जनता को सरकार कर रही गुमराह,नहीं सुधरे हालात तो होगा चक्का जाम: कांग्रेस

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पुतले में लगाई आग।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)02 अप्रैल।आज देश में घरेलू गैस सिलेंडर ,डिजल और पेट्रोल की बढ़ती किल्लत को लेकर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में मोदी सरकार और बिहार सरकार के गलत नितियों के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन शहीद भवन चौक पर किया गया। जिसमें बिहार प्रदेश से नियुक्त प्रभारी रंजीत कुमार वाल्मीकि ने शिरकत किया। डॉ श्रीधर तिवारी ने मिडिया से संबोधित करते हुए कहा कि आज देश से नरेन्द्र भी गायब सरेंडर भी गायब का नारा कोने कोने में लग रहा है। सरकार देश को गुमराह करने के लिए झुठी आंकड़ा बता रही हैं जबकि एक माह में मात्र दो जहाज आया जो मात्र एक दिन के खपत के बराबर है भोजपुर जिला में भी इसका असर साफ़ साफ़ दिख रहा है लोग एजेंसी के सामने धुप में लाईन लागा ने को विवस है प्रशासन के आश्वासन के बावजूद धड़ल्ले से कालाबाजारी कि खबरें भी आ रही है आज यह चेतावनी है बहुत जल्द सुधार नहीं हुआ तो पुरे जिला में कांग्रेस पार्टी सड़क जाम करने का काम करेगी। प्रभारी रंजीत कुमार वाल्मीकि ने कहा कि इस कार्यक्रम के सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष के दुत के रूप में हम यहां आएं है मोदी सरकार झुठ बोलकर देश को ट्रम्प के हाथ में गिरवी रख दिया है पुरे देश में घरेलू गैस सिलेंडर डिजल और पेट्रोल का हाहाकार मचा हुआ है।
पुतला दहन में शामिल प्रमुख लोगों में प्रदेश प्रतिनिधि एवं बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता देवकुमार सिंह नागेन्द्र मिश्रा श्रीकांत पाण्डेय युवा जिलाध्यक्ष डाक्टर भानु प्रताप सिंह NSUI के जिलाध्यक्ष गोलु तिवारी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष साकेत तिवारी मदन मोहन तिवारी मोनु सिंह सोनू कुमार चन्दन कुमार अविनाश ब्रजेश कुमार सिंह दिलिप पांडेय आनन्द पांडेय नागेन्द्र सिंह विकास तिवारी मोहम्मद महबूब आलम रवि रंजन कुमार टुनटुन सिंह घनश्याम चौधरी शिवनाथ पासवान लाल बाबू साह आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: स्तनपान की जागरूकता को ले नाटक आयोजित।।

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

उसके जैसा कैसे हो सकता कोई ? : सुमन कुमार सिंह

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित होगा; कार्यक्रम का विषय: “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है

rktvnews

गढ़वा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त की त्वरित संवेदनशील पहल, निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

rktvnews

किसी की याद में बैठी है शकुन्तला कोई, किसी के याद में बैठा है दुष्यन्त कोई : डॉ. विजय कुमार मधुरेश

rktvnews

Leave a Comment