RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपरण मौसम 2024- 25 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक की संपन्न।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)29 नवंबर । गुरूवार को जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में खरीफ विपरण मौसम 2024- 25 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई।
संबंधित बैठक में धान क्रय केंद्र संचालित होने की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विभिन्न प्रखंडों में अभी तक मात्र दो या तीन क्रय केंद्र संचालित हुए हैं, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र संचालित नहीं किए जाने के कारणों की पृच्छा संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से की गई जिस पर उनके द्वारा पैक्स निर्वाचन को लेकर क्रय केंद्र के संचालित नहीं होने का कारण बताया गया जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा क्षोभ व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए निर्देश दिया गया कि 30 नवंबर तक संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विभिन्न व्यापार मंडल द्वारा अभी तक शून्य अधिप्राप्ति पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से उनको लिखित नोटिस दिए जाने के बारे में पूछा गया जिसमें नकारात्मक जवाब पर जिला पदाधिकारी द्वारा तुरंत नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
वहीं धान अधिप्राप्ति के पश्चात भुगतान की समीक्षा में पाया गया की 199 धान अधिप्राप्ति के सापेक्ष 113 भुगतान किए गए हैं। जिस पर शेष भुगतान के बारे में पूछे जाने पर कुछ में तकनीकी समस्याओं की जानकारी दी गई जो राज्य स्तर से निराकरण किया जाना है जिस पर जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित समस्याओं का निराकरण कराते हुए नियमानुसार निर्धारित अवधि 48 घंटे के अंदर भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे।
संबंधित बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी गेनधारी पासवान ,जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

सहकारिता मंत्री व राज्य धरोहर संरक्षण प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कैडेट्स को आपात स्थिति से निपटने हेतु दी गई ट्रेनिंग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 जनवरी 25

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए भोजपुर बॉक्सिंग टीम रवाना।

rktvnews

छत्तीसगढ : युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान: अरुण साव

rktvnews

भोजपुर:हिंदी रत्न सम्मान से अलंकृत हुई प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी,बोली मेरे लेखन से संतुष्ट होंगे पाठक।

rktvnews

Leave a Comment