RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मधुवन” का गुरु वंदना अलंकरण समारोह संपन्न!लोक कभी मरता नहीं, वह अपनी सनातन परंपराओं में सदैव जिंदा रहता है:पं. सुरेश तांतेड

भोपाल/मध्यप्रदेश 08 जुलाई।साहित्य, संगीत और कलाओं की मानक संस्था ‘मधुवन’ भोपाल द्वारा “स्वर्ण जयंती वर्ष” पर गुरु-शिष्य परम्परा पर एकाग्र ५३ वां आयोजन आज मानस भवन भोपाल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं मानस भवन के निदेशक रघुनन्दन शर्मा ने की. मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा एवं सारस्वत अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्य प्रदेश गान के रचयिता महेश श्रीवास्तव रहे. सप्त कला मनीषी गण भी मंचासीन रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन गीतकार विमल भंडारी एवम धर्मेंद्र सोलंकी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रेष्ठ कला आचार्य पंडित श्रीधर व्यास द्वारा भगवान महाकालेश्वर के अभिषेक, पूजा, वंदन एवं आरती से हुआ. सभागार में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया। अतुल शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना उपरान्त जीरापुर (राजगढ़) से आई नन्ही बच्ची शनाया गुप्ता ने मधुर स्वर में “इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत सुनाया”. मंचासीन अतिथियों का स्वागत पंडित सुरेश तांतेड, कमलेश जैमिनी, डॉ. रामवल्लभ आचार्य तथा नगर की विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में ध्रुपद संस्थान से पदमश्री उमाकांत गुन्देचा एवं अखिलेश गुन्देचा, राहुल रस्तोगी, कमल जैन, पंडित श्रीधर व्यास, राजेन्द्र गट्टानी, मनोहर हरवानी, अतुल जैन, राजेश तांतेड, वैद्य चंद्रशेखर तिवारी द्वारा किया गया।
मधुवन संस्था के निदेशक पंडित सुरेश तांतेड ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि लोक कभी मरता नहीं है. वह अपनी सनातन परम्पराओं के साथ सदैव ज़िंदा रहता है।आज आप सभी के स्नेह से “मधुवन” एक ऐसा सागर बन गई है जिसमे साहित्य, कला और संगीत की विभिन्न सरिताओं का पवित्र जल आकर मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि मधुवन संस्था अभी तक लगभग ४५० साहित्यकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों को गुरु के रूप में उनकी वंदना एवं सम्मान कर चुकी है।इस गरिमामय कार्यक्रम में शीर्ष सितारवादक आचार्य पंडित रूपकुमार सोनी जबलपुर, शीर्ष रंगकर्मी राजन देशमुख इंदौर, शीर्ष कवि, कथाकार, उपन्यासकार संतोष चौबे, शीर्ष बेला बहार वादक पंडित बाबूलाल गन्धर्व मुंबई, शीर्ष शिक्षाविद, साहित्यकार, पत्रकार, समाजशास्त्री आचार्य शैलेन्द्र पाराशर उज्जैन, शीर्ष तबलावादक पंडित विलास खरगोनकर इंदौर, शीर्ष न्यूरो चिकित्सक प्रो. डॉ. त्रिभुवननाथ दुबे भोपाल को उनकी दीर्घ साधना तथा सृजनात्मकता के लिए “श्रेष्ठ कला आचार्य अलंकरण” से विभूषित कर उनकी गुरुवन्दना की गई। शैलेन्द्र पाराशर ने इस अवसर पर सभी अलंकृत विभूतियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मधुवन संस्था’ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा,श्रेष्ठ और गरिमापूर्ण है. ऐसा कार्यक्रम पूरे देश में कहीं भी नहीं होता. मैं सभी अलंकृत मनीषियों की ओर से संस्था का आभार व्यक्त करता हूँ.
कार्यक्रम के द्वितीय भाग में नगर एवं प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित गीतकारों एवं गज़लकारो को भी “अक्षर अभिषेक” सम्मान से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाली विभूतियाँ हैं गीतकार ऋषि श्रृंगारी भोपाल, कैलाश तरल उज्जैन, दिनेश प्रभात भोपाल, हेमंत श्रीमाल इंदौर, डॉ नुसरत मेहंदी, डॉ अंजुम बाराबंकवी, बद्र वास्ती, ममता बाजपेयी, अनु शर्मा सपन, एवं अतुल शर्मा. सम्मानित रचनाकारों ने रचनापाठ भी किया।
सारस्वत अतिथि महेश श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शब्द ब्रम्ह, नाद ब्रम्ह के समस्त साधकों को इस अवसर पर मैं बधाई देता हूं. मैं सुरेश तांतेड जी को द्वारकाधीश कृष्ण की तरह मानता हूं जिन्होंने आज ज्ञानी सुदमाओं के पैर पखारे। ये सम्मान ज्ञानियों को समाज में पहचान दिलाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रघुनन्दन शर्मा ने कहा कि उपनिषद में शब्द को ब्रम्ह, ब्रम्ह को आनंद, आनंद को परमानंद एवम परमानंद को ही भगवान कहा गया है। मैं इन शब्द ब्रम्ह के साधकों को बधाई देता हूं।कार्यक्रम में नगर एवम बाहर से पधारे साहित्यकारों एवम कला मनीषियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
ज्ञातव्य हो की कल दिनांक 9 जुलाई 23 को संस्था द्वारा बरखा महोत्सव के अंतर्गत इसी स्थान पर इसी समय “सुखन सूफियाना” का भी आयोजन किया जाएगा।

Related posts

भोपाल:सतना में औद्योगिक विकास के लिए 100 एकड़ भूमि पर बनाएंगे नया इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने की सी.एम. डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने सौंपी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उमरिया:चंदिया में जल प्रदाय परियोजना पूर्ण, अब घर-घर पहुँच रहा है शुद्ध पेयजल।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 134वां जयंती समारोह, बाबा साहब ने देश ही नहीं, दुनिया को दिखाई राह : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment