RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर के लिये एचआईवी एड्स के मोनिट्रिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)27 मार्च। बुधवार को स्थानीय होटल पार्क व्यू मे बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर के लिये एचआईवी एड्स के मोनिट्रिंग से संबंधित प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस प्रशिक्षण मे मुख्य अतिथि डॉ० शिवेन्द्र कुमार सिन्हा ने आरा के सभी चिकित्सकों से एचआईवी रोगियों से संबंधित डाटा सरकार संग साझा करने का आह्वान किया जिससे एचआईवी संक्रमितों को सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ का लाभ दिया जा सके। प्रशिक्षण मे अतिथि IMA/ IAP/ Bhojpur OBS and Gynaecologist association के अध्यक्ष व सचिव संग आरा के सभी विधा के चिकित्सकों ने भाग लिया । मौके पर राज्य स्तर से आये प्रशिक्षक डॉ अमिताभ ने एचआईवी/ एड्स अवं नवीन ART Regimines, Data Sharing का प्रशिक्षण सबके मध्य दिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ० एo अहमद के द्वारा किया गया। जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ० एo अहमद ने भारत सरकार के द्वारा दिये गये लक्ष्य को प्राप्त करने मे निजी चिकित्सकों को अपना सहयोग देने एवं रोगियों की जानकारी विभाग से साझा करने का आह्वान किया । सभा का संचालन जिला प्रेवक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

Related posts

17 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

rktvnews

मोतीहारी:लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता रैली।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी रोक।

rktvnews

Leave a Comment