RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)24 मार्च। सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर चल रहे सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित विभागों को सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने तातलोई में स्वच्छता बनाए रखने हेतु डस्टबिन एवं साइनेज लगाने, बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करने तथा पर्यटकों के सुरक्षित स्नान हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, मसानजोर डैम में पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से बनाए गए वाटरशेड के रख-रखाव एवं साफ-सफाई के लिए एजेंसी का शीघ्र चयन करने को कहा गया। सृष्टि पार्क के सुंदरीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बूट हाउस को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित कर पर्यटकों के लिए उपयोगी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही सेल्फी ब्रिज,चुटोनाथ, बासुकीनाथ, मलूटी एवं इको कॉटेज सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर चल रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में खेल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भगवान शम्भु की भक्ति मुक्ति की जननी है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

चतरा:भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि का वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री के फैसले से जन-जन में जागा विश्वास, पूरे होंगे छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवास।

rktvnews

सारण:फ्लाइंग स्क्वॉड टीम सक्रिय रूप से कार्य करें, निष्क्रियता या उदासीनता पर सीधी कार्रवाई की जाएगी:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अमन समीर

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव का निजी समारोह में जाने के क्रम में किया स्वागत।

rktvnews

चतरा कॉलेज चतरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment