RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की नगर प्रबंधक ने दिया त्यागपत्र! निजी कारणों से दिया गया इस्तीफा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के नगर प्रबंधक के पद पर पदस्थापित महिला पदाधिकारी सोनी कुमारी ने निजी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र की काॅपी नगर पंचायत कार्यालय के प्रधान सहायक सुशील कुमार को दी गई है। त्यागपत्र की प्रति नगर विकास विभाग, पटना बिहार को दिया गया है अथवा नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। विदित हो कि सोनी कुमारी ने फरवरी 2025 मे नगर प्रबंधक के पद का कार्य भार ग्रहण किया था। मोबाइल पर संपर्क स्थापित करने पर नगर प्रबंधक सोनी कुमारी ने बताया कि निजी कारण से त्यागपत्र दिया है जिसे नगर पंचायत कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है। नगर प्रबंधक का त्यागपत्र आम लोगों के बीच तथा कार्यालय मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

rktvnews

होली में फगुआ ..झुमेला बबुआ!

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब ऑफ आरा अपूर्व के नये सत्र के पदाधिकारियों का हुआ शपथग्रहण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

बक्सर: 5 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने मारपीट करने की कराई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment