31 जुलाई को कार्यसमिति मे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा शामिल होंगे।
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 27 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे भाजपा जिला कार्यालय मे बैठक की गई। बैठक मे जिला पदाधिकारी, मोर्चा,प्रकोष्ठ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक मे तय हुआ कि 31 जुलाई दिन- बुधवार को विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक को भव्य रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्यता बनाने के लिए तोरणद्वार, पार्टी के झंडे और बैनर पोस्टर से कार्यक्रम स्थल के आस पास सजाया जाएगा। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश नेतागण,जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्तागण शामिल होंगे।बैठक मे लगभग आठ सौ कार्यकर्ताओ का रजिस्ट्रेशन होगा,जो कार्यक्रम मे शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां चल रही है। विभिन्न कार्यो के लिए विभिन्न कार्यकताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
आज के बैठक के दौरान प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाँ दिलीप जायसवाल को बधाई दी गई और केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा सूचना दी गई कि आगामी 29 जुलाई को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन मे समारोह का आयोजन किया गया है,जिसमे भोजपुर जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक मे हरेन्द्र पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, राजेन्द्र तिवारी, महेश पासवान, प्रहलाद राय,जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,कौशल यादव लव पांडेय,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश कुमार,जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, अरविन्द पांडेय,रामदिनेश यादव,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह सेंगर,रामसागर राय,विभु जैन,शैलेश कुमार गुड्डू,अजय सिंह,अरूण सिन्हा, संजय कुमार सिंह,शशि राय,नरेन्द्र सिंह,दीपक सिंह, सहित विधासभा प्रभारी,संयोजक आदि थे।