RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी के गठन की मांग को लेकर संघर्ष समिति की संकल्प सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मार्च।बिहार दिवस (22 मार्च) के अवसर पर शाहाबाद कमिश्नरी के गठन की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक संकल्प सभा आयोजित की। सभा में बिहार सरकार से मांग की गई कि पुराने शाहाबाद क्षेत्र के चारों जिलों—भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास—को मिलाकर नई कमिश्नरी बनाई जाए तथा इसका मुख्यालय आरा में स्थापित किया जाए।
कमिश्नरी गठन की इस मांग को आगे बढ़ाते हुए एक प्रतिनिधिमंडल 25 मार्च 2026 को आरा में आयोजित समृद्धि सभा के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा।
संकल्प सभा को संबोधित करने वालों में भाई ब्रह्मेश्वर, सुशील तिवारी, डॉ. दिवाकर पांडे, रघुवर चंद्रवंशी, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, मधुकांत सिंह, अशोक कुमार मिश्रा और देवेंद्र प्रसाद यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

सफलता की कहानी:वित्तीय समावेशन से समृद्धि की ओर कदम बढ़ा रही हैं महिलाएँ।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में चार साहित्यिक विभूतियों की मनायी गयी जयंती, दी गई काव्यांजलि ।

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ज़ूबिन इरानी ने नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में ‘लिंग-समावेशी संचार पर मार्गदर्शिका’ जारी की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:मतदाता जागरूकता अंतर्गत जगह-जगह निकाली गई कलश यात्राएं।

rktvnews

Leave a Comment