RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संचालन समिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मार्च।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 10 करोड़ 70 लाख तक पहुंच चुकी है, इसके बावजूद केंद्र सरकार उनके लिए कोई व्यापक योजना लागू नहीं कर पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड काल में बंद की गई रेलवे टिकटों पर छूट को पुनः लागू करने की सिफारिश रेलवे स्टैंडिंग कमेटी द्वारा कई बार किए जाने के बावजूद अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दिवाकर पांडे, उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा और जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने एक स्वर में मांग की कि वरिष्ठ नागरिकों के हित में भारतीय जन औषधि केंद्रों की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर पर जांच घर और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं शुरू की जाएं, संचालन समिति ने आगामी 5 अप्रैल 2026 को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन, दक्षिणी रमना मैदान में होने वाले वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की। इस अधिवेशन का उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं श्रमिक कल्याण मंत्री माननीय संजय सिंह टाइगर द्वारा किया जाएगा। अधिवेशन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।इसके साथ ही, बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि देश के सभी प्रखंडों में ओल्ड एज होम की स्थापना की जाए और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय योजना तैयार कर सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाए।
संचालन समिति की बैठक में प्रमुख रूप से धीरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. दिवाकर पांडे, अशोक कुमार मिश्रा, महावीर सिंह, रविंद्र नाथ, उदय प्रताप, प्रो. अमरेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, भरत भूषण मिश्रा, शिवकुमार, अनंत प्रसाद श्रीवास्तव, सत्यनारायण सिंह और डॉ. नथुनी पांडे , अधिवक्ता देवेन्द्र प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।वार्षिक अधिवेशन में पद्मश्री से सम्मानित डॉ भीम सिंह भावेश और भरत सिंह भारती को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

गढवा:दुर्गापूजा एवं दशहरा त्योहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी हित में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित,वर्तमान से अच्छा बनने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरुरी : प्रेरक ऋषिकेश पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:मोदी काल महिलाओं के लिए आफत का काल हुआ साबित : मीना तिवारी, ऐपवा महासचिव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 24

rktvnews

विनायक दामोदर सावरकर की पुण्य तिथि पर विशेष।

rktvnews

Leave a Comment