रांची/झारखंड 11 जून।राउंड टेबल शाखा 284 रांची की ओर से मंगलवार 13 जून को एक “वात्सल्य उत्सव” का आयोजन “सेवा विभाग” विश्व हिंदू परिषद झारखंड और रांची महानगर विश्व हिन्दू परिषद की इकाई के सहयोग से रांची क्लब रोड़ स्थित प्रसिद्ध “मिलन पैलेस सभागार” में किया जा रहा है।
इस आयोजन में चुटिया और आसपास की स्लम बस्तियों और सरकारी विद्यालयों के 100 से अधिक वंचित 10 से 15 वर्ष की आयु के बीच बच्चों को सम्मिलित किया जा रहा है।रांची पहाड़ी मंदिर के कुम्हार टोली इरगू रोड़ स्थित मूक-बधिर एवं मंद बुद्धि शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सृजन हैल्प परिवार के 12 से 15 बच्चों को भी सम्मिलित किया जा रहा है ताकि यह “वात्सल्य उत्सव” एक समावेशी आयोजन का रूप ले सके।
यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 से सभी बच्चों को चंदन टीका लगाकर गणेश वंदना के साथ शुरू किया जाएगा।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों को स्वरुचि का भरपेट जलपान कराया जाएगा।ड्राइंग कंपटीशन, योग क्लासेज और क्विज प्रतियोगिता व इनडोर गेम्स का प्रथम सत्र में आयोजन किया जाएगा।आमोद प्रमोद उत्सुकता के लिए 12:00 से एक स्थानीय जादू दिखाने वाले कलाकार एम. एस. भारती द्वारा जादूगरी के करतब दिखाये जायेंगे।दोपहर 1 बजे से बच्चों को स्वरुचि का पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा तत्पश्चात उन्हें डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर्यावरण एवं सामाजिक ज्ञान पर डॉक्यूमेंट्री छोटे-छोटे चलचित्र दिखाए जाएगें तत्पश्चात प्रत्येक विद्यालय के बच्चे अपनी-अपनी नृत्य संगीत व अन्य प्रस्तुतियां देंगे।
अंत में पाश्चात्य वाद्य यंत्रों के साथ एक डीजे प्रोग्राम भी रखा गया है। इसके बाद सभी बच्चों को चाय जलपान कराया जाएगा।बीच-बीच में भी बच्चों को शीतल पेय, लस्सी, शर्बत, छाछ आदि का वितरण किया जाएगा ताकि सभी बच्चों को एहसास हो कि वह सब इस वात्सल्य उत्सव के अति विशिष्ट मेहमान है।
समापन समारोह के बाद सभी बच्चों को एक एक आकर्षक रिटर्न गिफ्ट पैक देकर, जिसमें उनके लिए उपयोगी वस्तुएं रहेगी जैसे कॉपी पेंसिल अन्य उपयोगी वस्तुएं लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड वगैरह खाने-पीने के पैकेट्स आदि चीजें देखकर उनकी ससम्मान विदाई की जाएगी। कोशिश की जाएगी कि यह वात्सल्य उत्सव उनके जीवन में एक सुखद स्मृति के रूप में उनके बाल मानस पटल पर सदैव अंकित रहे।
इस सारे कार्यक्रम की रूपरेखा रांची राउंड टेबल 284 के अध्यक्ष सरदार अमनप्रीत सिंह जी की देखरेख में बनाई गई है।मिलन पैलेस संस्थान भी उनका अपना ही निजी उपक्रम है जो एक बैंक्विट हॉल के रूप में उपयोग में आता है।उनके सहयोगी के रुप में उनके टेबल 284 के सचिव अर्पित जैन जी और इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती श्वेता तलेजा जी रहेंगी। पूरे कार्यक्रम की देखभाल राउंड टेबल के क्षेत्रिय संयोजक शुभम साबू एवं श्रीमति निकिता साबू हैं व क्षेत्रीय सचिव श्रीमति रिंकी जैन कर रही हैं।पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से चले सभी बच्चे व्यवस्थित ढंग से समय पर पहुंच जाएं बच्चों के आने जाने की व्यवस्था बच्चों के घर वापसी की व्यवस्था आदि का भार विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी के ऊपर है।सेवा विभाग विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश प्रवक्ता संजय सराफ ने बताया की सेवा विभाग के प्रांत सह संयोजक अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रम वर्ष में तीन चार बार आयोजित किए जाते हैं और एक कार्यक्रम तो विशेषकर दिव्यांग बच्चों के लिये ही आयोजित किया जाता है। इसमें दिव्यांग बच्चों की 400 से अधिक संख्या रहती है वह कार्यक्रम नवंबर माह में आयोजित किया जाता है।इस बार भी राउंड टेबल रांची 284 के सदस्य और रांची महानगर विश्व हिंदू परिषद के बंधु गण व सेवा विभाग विश्व हिन्दू परिषद झारखंड के सदस्य गण आयोजन को भव्य, उद्देशपूर्ण और सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे हुए हैं।
