RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :मंत्री हफीजुल हसन की उपस्थिति में राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का हुआ भव्य समापन।

राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड गीतों से जुड़े भव्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

संथाली लोक नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य कलबेलिया, ओड़िसी पारंपरिक नृत्य के साथ अजीत-मनोज के भजनों ने सभी को किया मंत्रमूग्ध।

मधुबंती बागची के गीतों के आनन्द से सराबोर हुए दर्शक

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 मार्च।जिले में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 के तीसरे और अंतिम दिन आज विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोककला से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्थानीय कला के साथ लोक कलाओं को मिलेगा बढ़ावाःउपायुक्त

इसके अलावे महोत्सव के दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि भारत में लोक कला और संस्कृति की एक समृद्ध परंपरा रही है, और राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के माध्यम से उन पारंपरिक लोक नृत्य विधाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों के अलावा लोक कलाओं को बढ़ावा देना और लोक कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला को और अधिक लोगों तक पहुंचा सकें और लोगों को अपने संस्कृति से रूबरू कराया जा सके। आगे उन्होंने कहा देवघर में पर्यटन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि देवघर को मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही उपायुक्त ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से आयोजित राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव एक नई ऊंचाईयों को छुएगा।
इसके अलावा राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 के तीसरे दिन आज अंतिम दिन की शुरुआत संभव कला जत्था द्वारा झूमर नृत्य, मानसी तिवारी और स्निग्धा यादव की प्रस्तुति में लोक कालाओं की झलक, बॉलीवुड गायिका मधुबंती बागची अपनी सुरीली आवाज़ से महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस दौरान  विधायक सुरेश पासवान, निगम महापौर रवि राउत, नगर निगम उपमहापौर टीप चटर्जी व जनप्रतिनिधियों व जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दुनिया भारत को उज्ज्वल स्थान के रूप में देख रही है: श्री पीयूष गोयल

rktvnews

झारखंड:आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के क्रम में सीईओ ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक! अन्य राज्यों के मुकाबले हमारी पुलिस ज्यादा सजग एवं संवेदनशील —मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सिमरी प्रखंड में जन संवाद का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment