RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

वैशाली:जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का वैशाली जिले में पांच दिनों में 63 जगह छापेमारी, 35 की गिरफ्तारी।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)18 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, वैशाली द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान दिनांक 11 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक लगातार चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।
उक्त अभियान के तहत दियारा क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले के तीनों अनुमंडलों के अंतर्गत 19 थाना क्षेत्रों में कुल 63 स्थानों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी अभियान के दौरान 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अवैध रूप से निर्मित जावा (कच्चा पदार्थ) की भारी मात्रा को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के क्रम में कुल लगभग 2100 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद कर जप्त की गई है।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से किसी के बीमार पड़ने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती करायें तथा जिला प्रशासन को सूचित करें। वहीं अवैध शराब के सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में किसी की मौत हो तो जिला प्रशासन को अवश्य सूचित करें। साथ ही
यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन या संबंधित थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नागरिकों के सहयोग से ही जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।
इस अभियान में उत्पाद विभाग, पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: अनिल जी सहाय की स्मृति में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, दर्जनों गांव के लोग हुए लाभान्वित।

rktvnews

पटना:लम्बे अवकाश पर गए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय प्रभात झा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

दुमका:JSLPS के नेतृत्व में सालटोला गाँव में पुनर्योजी पद्धतियों पर पौध संरक्षण का फील्ड प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भाकपा माले की ब्रांच इकाई ने पार्टी संस्थापक चारू मजूमदार का शहादत और पार्टी का 49 स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment