RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डाक विभाग के” ज्ञान पोस्ट” सेवा का लें लाभ,किफायती दरों में भेज सकते हैं अध्ययन सामग्रियां।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 मई।प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा एवं अध्ययन सामग्री किफायती दरों में पहुँचाने के उदेश्य से भारतीय डाक विभाग ने ज्ञान पोस्ट नामक सेवा की शुरुआत 01 मई से देश के सभी डाकघरों में की है। इस सेवा के माध्यम से आम जनता किफायती दरों में पाठ्य पुस्तकों जैसी अध्ययन सामग्री भेज सकती है तथा इसे प्राप्त कर सकती है।इसकी घोषणा केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार 28 अप्रैल 2025 को राजपत्र अधिसूचना जारी करते हुए की।इस सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक भोजपुर प्रमंडल नीरज कुमार ने बताया कि इस देश में व्याप्त विशाल पोस्टल नेटवर्क के माध्यम से सस्ते दामों में पुस्तकें वितरित की जा सकेंगी जिसमें न्यूनतम 300 ग्राम की पुस्तकें 20 रुपए से अधिकतम 500 ग्राम तक की पुस्तके 100 रुपए में वितरित की जा सकती है।इसके माध्यम से केवल गैर वाणिज्यिक शैक्षिक सामग्री ही भेजी जा सकती है। इस सेवा के अंतर्गत ग्राहकों को इसकी वास्तविक समय की ट्रैकिंग भी मिल सकेंगी।वर्त्तमान में डाक विभाग ने अपने उपभोगताओं के लिए कई लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनायें एवं सेवाएँ प्रारंभ की है जिसमें ज्ञान पोस्ट की यह सेवा पूर्णत: कल्याणकारी सेवा है जिसमें विभाग अपने लाभ को महत्व न देते हुए “शिक्षा में योगदान” को आगे बढ़ा रहा है।

Related posts

वाराणसी रेल इंजन निर्यात का बन रहा केंद्र।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर और एसपी ने किया पल्लू के जिप्सम खनन क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने हरित हाइड्रोजन अनुसंधान और क्षमता निर्माण में भारत-नीदरलैंड सहयोग सुदृढ किया।

rktvnews

भोजपुर: विद्यार्थियों ने पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से दिया मतदान के जागरूकता का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment