RK TV News
Breaking News

गोपालगंज:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 मतदाता सूची अद्यतन कार्य में शिथिलता और धीमी कार्य प्रगति पर डीएम ने जताई कड़ी नाराज़गी, एफआईआर के दिए निर्देश।

जिला पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे पुनरीक्षण कार्य का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार)6 जुलाई।
विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने प्रखंड कार्यालय गोपालगंज में चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस सीमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज अनिल कुमार को निर्देश दिया गया कि जो भी कर्मी या पदाधिकारी गण विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में शिथिलता बरतते हैं उनके ऊपर निश्चित रूप से एफ आई आर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने अस्तर से पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर लें।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी फुलवरिया प्रखंड के बूथ संख्या 32, बरसा बथुआ पहुँचे जहाँ उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की रफ्तार अत्यंत धीमी पाए जाने पर डीएम ने गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने वहां उपस्थित एलईओ शोभा कुमारी और बीएलओ एकरामुल हक को कड़ी चेतावनी दी और कार्य में लापरवाही बरतने पर अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ अभिषेक कुमार चंदन को संबंधित कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
उनके द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म का शत प्रतिशत कलेक्शन सुनिश्चित करें और कैंप मोड में डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी ने इसके बाद हथुआ अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक की, जिसमें पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की शिथिलता सहन नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर न केवल एफआईआर दर्ज की जाएगी बल्कि विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा कर्मियों एवं पदाधिकारी की छुट्टियां रद्द करते हुए आज रविवार को भी सभी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा कुचायकोट प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए डिजिटाइजेशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।इस क्रम में अपर समाहर्ता राजस्व राजेश्वरी पांडेय , जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचायकोट सुनील मिश्रा, अंचल अधिकारी कुचायकोट मणि भूषण कुमार एवं डिजिटाइजेशन कार्य कर रहे प्रतिनियुक्त कर्मी आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बरौली प्रखंड में भी बीएलओ द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित कर्मी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई आरंभ करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

भारत, मालदीव ने 1,000 सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम डॉ. सापेला होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित!निर्वाचन सम्बन्धी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से किए जाने के फलस्वरूप मतदाता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

rktvnews

पटना: गेहूं की कालाबाजारी को ले नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी।

rktvnews

20 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 5,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ “राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए योजना” शुरू की।

rktvnews

Leave a Comment