RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

19 से 22 जून तक मस्कट में आईएनएस तरकश।

RKTV NEWS/24 जून।भारतीय नौ सेना के जहाज ‘तरकश’ ने 19 से 22 जून 2023 तक मस्कट ओमान में ‘बंदरगाह यात्रा’(पोर्ट कॉल) की। यात्रा के दौरान जहाज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के उपलक्ष्य में भारत सरकार की पहल ‘ओशन रिग ऑफ योग’ के समर्थन में ईओआई, मस्कट, ओमान के साथ तालमेल में कई गतिविधियाँ आयोजित कीं।
21 जून को कमांडिंग ऑफिसर ने जहाज के चालक दल के साथ ईओआई, द्वारा इंडियन स्कूल मस्कट में आयोजित ओमान योग यात्रा में भाग लिया। ओमान में भारत के राजदूत ने योग शुरू होने से पहले आईएनएस तरकश के कमांडिंग ऑफिसर, को कार्यक्रम स्थल पर मौजूद करीब 2000 प्रतिभागियों के बीच सम्मानित किया।
पोर्ट कॉल के दौरान जहाज के चालक दल ने ओमान के सशस्त्र बलों के सुल्तान के साथ बातचीत की, जिसमें सुल्तान के सशस्त्र बल संग्रहालय और समुद्री सुरक्षा केंद्र, मस्कट ओमान का एक दौरा भी आयोजित किया गया।
भारतीय नौ सेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच घनिष्ठ मित्रता का संबंध है जो सभी कार्यक्रमों के दौरान स्पष्ट रूप से दिख रहा था।

Related posts

राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: RYA ने भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु की शहादत दिवस को देशव्यापी युवा हुंकार मार्च के रूप में मनाया।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी को होने वाली बिमारी एंडोमेट्रिओसिस का क्या है आयुर्वेदिक उपचार ? – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में भाग लेंगे।

rktvnews

संत रविदास की जयंती में सम्मिलित हुए रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment