RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उटा का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)15 दिसंबर।आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने चतरा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा भंडारण, मरीजों को दी जा रही सेवाओं एवं अभिलेखों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
उपायुक्त ने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में नियमित उपस्थिति, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों से भी संवाद किया तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएं।

Related posts

भोजपुर तैराकी संघ 23 अप्रैल को आयोजित करेगा 25 मीटर की जूनियर और सीनियर तैराकी प्रतियोगिता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जून 24

rktvnews

बक्सर:पानी पियो जी भर कर, लू भागेगी डर कर….

rktvnews

भोजपुर: जेपी गोलंबर पर अभ्यर्थियों की निर्मम पिटाई ने ताजा की जलियांवाला बाग कांड की यादें : श्रीधर तिवारी

rktvnews

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए आज चौथे दिन 203 नामांकन पत्र हुए दाखिल

rktvnews

राज्यपाल ने गोविंददेव जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

rktvnews

Leave a Comment