RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से ओडिशा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)11 मार्च।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज लोक भवन में ओडिशा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल अगले चार दिनों तक उत्तराखण्ड में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय भ्रमण करेगा। इस यात्रा के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए व्यापक जनसमूह तक पहुँचाई जाएगी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी पत्रकारों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत किया। राज्यपाल ने राज्य की आध्यात्मिक और आर्थिक प्रगति के बारे में पत्रकारों से जानकारियां साझा की। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा के दौरान पत्रकारगण उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य, विकास कार्यों और सांस्कृतिक विरासत को निकट से देखेंगे तथा अपने अनुभवों और अवलोकनों के माध्यम से देशभर के लोगों तक उत्तराखण्ड की सकारात्मक जानकारियां पहुँचाएँगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होती है। पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करते हैं। मीडिया न केवल जनभावनाओं को अभिव्यक्त करता है, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन, जागरूकता और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादनू के सहायक निदेशक संजीव सुंदरियाल, प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना, सूचना सहायक विकास रंजम दलाई सहित उड़ीसा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी बूथों की होगी सीसीटीवी से निगरानी : के रवि कुमार

rktvnews

जगमग अयोध्या: राम नवमी से पहले सिग्निफाई ने किया शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को रौशन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के मैसुरू जिले में सुत्तूर यात्रा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:केंद्र व राज्य सरकार का बजट सर्वांगीण विकास व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट :केंद्रीय मंत्री

rktvnews

अलविदा जुम्मे की नमाज अदा।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की जुआं एवं सट्टे के नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment