RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन 23-24 मार्च को नागरी प्रचारिणी में।

भाकपा-माले ने जिला सम्मेलन में प्रतिनिधि चयन हेतु चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना की जारी।

नामांकन 14-16 व 19 मार्च को होगा मतदान-माले

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11मार्च।भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर 23 मार्च 26 को नागरी प्रचारिणी सभागार में शुरू होगा है!जिला सम्मेलन में प्रतिनिधि चयन हेतु भाकपा-माले जिला सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी जवाहरलाल सिंह ने अधिसूचना जारी की!नामांकन व चुनाव की प्रक्रिया पार्टी के सभी प्रखंड कार्यालयों पर सम्पन्न होगा!नामांकन 14-16 मार्च को होगा!जिला सम्मेलन में भाग लेनें हेतु नामांकन में पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य भाग ले सकता है!पार्टी के प्रखंड /एरिया/पंचायत/लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव निर्वाचक मंडल में शामिल होंगे!जो चुनाव में मतदाता होगें!नामांकन पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य कर सकता है!नामांकन के लिए प्रस्तावक निर्वाचक मंडल (मतदाता सूची) के दो सदस्यों का होना अनिवार्य है!नामांकन 14-16 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा!
चुनाव प्रक्रिया हेतु सभी प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं!जिसमें तरारी-का•राजू यादव, जगदीशपुर-का•रामानुज जी,सहार-का•संजय सिंह,अगिआंव-का•चंदन कुमार,चरपोखरी-का•शिवप्रकाश रंजन,संदेश-का•राजनाथ राम,पीरो-का•इंदू सिंह,गड़हनी-का•रघुबर पासवान,कोईलवर-का•जीतन चौधरी,उदवंतनगर-का•संगीता सिंह,बिहिया+शाहपुर-का•दिलराज प्रीतम,आरा नगर-का•शब्बीर कुमार,आरा मुफ्फसिल-का•क्यामुद्दीन अंसारी,बड़हरा-का•भोला यादव शामिल होंगे!इन सभी पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी!स्क्रूटिनी व नाम वापसी 17 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रखंड कार्यालयों पर सम्पन्न होगा!
मतदान 19 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और 19 मार्च को ही देर रात मतगणना का चुनाव परिणाम घोषित हो जाएगा!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

गिरीडीह :उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: आरा के ज्ञान ज्योति नटखट जोन में मना सावन महोत्सव एवं हरियाली दिवस।

rktvnews

डीआरआई ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की, एक गिरफ्तार।

rktvnews

दुमका: परिसदन में झारखंड विधानसभा की आवास समिति सभापति दशरथ गागराई की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

दलित दुलीना के (झज्जर)

rktvnews

Leave a Comment