RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

लखनऊ : मुख्यमंत्री ने हॉकी इण्डिया के पदाधिकारियों से संवाद किया।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)31 अगस्त।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर 14वीं हॉकी इण्डिया कांग्रेस की पूर्व संध्या पर हॉकी इण्डिया के पदाधिकारियों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने हॉकी इण्डिया के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हॉकी इण्डिया की 14वीं कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में आयोजित होना बहुत महत्वपूर्ण है। हर खिलाड़ी पर हमें गर्व की अनुभूति होती है, चाहे वह किसी भी प्रदेश का हो। खिलाड़ी सर्वप्रथम भारतीय है और वह पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। हॉकी इण्डिया के पदाधिकारी वैश्विक मानकों के अनुरूप देश के लिए बेहतरीन हॉकी टीम तैयार करें। खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। हमें खिलाड़ियोंके मन में अपनत्व का भाव पैदा करना होगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के अभियान में राज्य सरकार हॉकी इण्डिया का सहयोग करने के लिए तत्पर है। हॉकी इण्डिया प्रदेश के खेल विभाग के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में हॉकी के लिए स्टेडियम बनाने की सम्भावनाओं पर कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इसलिए हर भारतीय के मन में हॉकी के प्रति आत्मीयता है और हॉकी खिलाड़ियों व हॉकी इण्डिया से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान का भाव है। उत्तर प्रदेश भारतीय हॉकी टीम की सबसे ऊर्वरा स्थली रही है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द का जन्म उत्तर प्रदेश में ही हुआ था। उनके नेतृत्व में भारत ने ओलम्पिक में 03 मेडल जीते। प्रदेश सरकार भारत माता के महान सपूत मेजर ध्यानचन्द के नाम पर मेरठ में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण करा रही है। के०डी० सिंह ‘बाबू’ भारतीय हॉकी टीम के सितारे थे। प्रदेश सरकार नीलाम होने जा रहे के०डी० सिंह ‘बाबू’ के बाराबंकी स्थित पैतृक आवास को स्मारक व संग्रहालय के रूप में विकसित करने जा रही है।
मुख्यमंत्रि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने टोक्यो ओलम्पिक में पदक विजेता हॉकी टीम सहित अन्य खिलाड़ियों को लखनऊ में सम्मानित व पुरस्कृत किया था। इसी प्रकार टोक्यो पैरालम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को मेरठ में सम्मानित व पुरस्कृत किया गया था। राज्य सरकार ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, विश्व चैम्पियनशिप जैसी अन्तरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान कर चुकी है।
प्रदेश सरकार ने टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त किया है। इसी प्रकार पेरिस ओलम्पिक की भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल को भी पुलिस उपाधीक्षक पद प्रदान करने की घोषणा की। राज्य सरकार शीघ्र ही पेरिस ओलम्पिक-2024 में पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व खिलाड़ियों को कोच के रूप में आबद्ध करने की कार्रवाई सम्पन्न की जा रही है। प्रदेश में ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान, विकासखण्ड स्तर पर मिनी स्टेडियम तथा जनपद स्तर पर स्टेडियम बनाने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर जारी है। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर 65,000 से अधिक युवक मंगल दल व महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट वितरित की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतिवर्ष खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएं। विकास खण्ड, तहसील, जनपद, मण्डल व क्षेत्रीय स्तर पर हॉकी लीग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं। इससे हमें अधिक संख्या में अच्छे खिलाड़ी प्राप्त होंगे। लोगों के मन में खेल के प्रति जागरूकता पैदा होगी। युवा स्वस्थ व प्रगतिशील होंगे और देश आगे बढ़ेगा। भारत में कभी बल और बुद्धि की कमी नही रही है। युवाओं को हमें नशे व स्मार्ट फोन की लत से बचाना होगा।
मुख्यमंत्री ने हॉकी इण्डिया के पदाधिकारियों को ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद भी भेंट किये।
खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री आलोक कुमार, खेल निदेशक आर०पी० सिंह, हॉकी इण्डिया के अध्यक्ष डॉ० दिलीप टिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह सहित हॉकी इण्डिया के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

&TV और उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रयास: ‘आपका उत्तर प्रदेश, सुरक्षित प्रदेश”

rktvnews

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टैक्ट्स की शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर: जेनरल स्टोर की आड में गांजे का कारोबार,तीन गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया।

rktvnews

मोतीहारी:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साइकिल रैली।

rktvnews

चतरा:सभी पात्र बच्चों का खोला जा रहा बैंक खाता – विद्यालयों में चल रहा विशेष शिविर अभियान।

rktvnews

Leave a Comment