RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एम एम महिला कालेज में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

जागरूकता ही बचाव का उत्तम साधन: प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च।एम. एम. महिला कॉलेज आरा के एनएसएस यूनिट द्वारा मंगलवार को कॉलेज परिसर में एचआईवी जागरूकता विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स के कारण, बचाव के उपाय तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एन. पी. पालित ने छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही एचआईवी/एड्स जैसी बीमारियों से लड़ने के सबसे प्रभावी साधन हैं। उन्होंने छात्राओं से समाज में सही जानकारी फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की रक्तदान समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रोग की रोकथाम के लिए जागरूकता, सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं से एचआईवी से जुड़े मिथकों व सामाजिक कलंक को दूर करने तथा संक्रमित लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस यूनिट–I की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधुरी ने किया। इस अवसर पर आयोजित संवादात्मक सत्र में छात्राओं ने एचआईवी/एड्स से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।अतिथि के रूप में डॉ. पूर्ति महोर उपस्थित रहीं। अंत में इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमुख लोगों में डॉ. शिल्पा कुमारी, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. रुपाली गुप्ता, डॉ. राखी सिंह, डॉ. विजय यादव, डॉ. जुगल प्रसाद, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. राघवेंद्र बिकास सिंह, डॉ. अमरजीत मिश्रा, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. पूनम, डॉ. सरोज, डॉ. राजबाला तथा डॉ. संगीता शामिल थे।

Related posts

भाजपा द्वारा आयोजित भोजपुर एवं बक्सर जिला पंचायत समिति सदस्यों की कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया।

rktvnews

बक्सर प्रखंड के ग्राम पंचायत दलसागर स्थित तालाब पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

पटना: विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एशिया की सबसे बुजुर्ग हथनी वत्सला की मृत्यु।

rktvnews

भोजपुर:डॉ जया जैन व्याख्यान माला भाषण प्रतियोगिता 2025 का समापन।

rktvnews

Leave a Comment