
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च।नागरी प्रचारिणी जिला केंद्रीय पुस्तकालय वाचनालय कक्ष में सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रो स्व गदाधर सिंह की पुण्यतिथि डा रामाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में मनाईं गई।बता दें की प्रो गदाधर सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिन्दी व भोजपुरी के विभागाध्यक्ष रहे हैं।
अपने संबोधन में रामाशंकर प्रसाद जी ने कहा कि गद्दाधर बाबू हिन्दी और भोजपुरी के उद्भट विद्वान और लेखक भी थे। इन्होंने अवकाश ग्रहण के बाद भी हिंदी और भोजपुरी की जीवन पर्यंत सेवा करते भोजपुरी भोजपुरी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।
इस अवसर पर लाइब्रेरियन अध्यक्ष रविंद्र पाठक ने गजाधर बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी एवं भोजपुरी भाषा के मुर्धन विद्वान बताया।पुण्यतिथि पर पुस्तकालय में उपस्थित तमाम छात्रों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।साथ ही प्रतिवर्ष पुण्यतिथि मनाने का संकल्प लिया गया ।उपस्थित छात्रों में धीरज,चंदन,अर्जुन सनी ललन, टुनटुन ,ओमप्रकाश अमित,पंकज,आदित्य,विवेक,कारण, अमरजीत,राजीव, आदि रहे।
