RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा जागरूकता मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं द्वारा जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता भोजपुर,शशि शेखर,जिला खेल पदाधिकारी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समाज में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश दिया।
इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में नगर आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी,कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कावेरी मोहन द्वारा स्वागतगान एवं कविता पाठ प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

श्राद्धकर्म के मौके पर स्व.नवल किशोर प्रसाद को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के लिये 7 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

भोजपुर: बचरी कॉलेज पिरो में कैंपस प्लेसमेंट।

rktvnews

भोजपुर:बजट में जनता की समस्याओं का समाधान अपर्याप्त : सामाजिक कार्यकर्ता शशि मिश्रा

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम : उपायुक्त

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को इक्विटी सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment