RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)14 जनवरी। आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि भोजपुर जिले में 5508 किसानों से 58586.85 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5250.19 मीट्रिक टन अधिक धान की अधिप्राप्ति हुई है। राज्य खाद्य निगम भोजपुर द्वारा बताया गया कि 26 दिसंबर 2024 से समितियों से सीएमआर चावल) की आपूर्ति शुरू कर दी गई है एवं कुल 142 लॉट चावल प्राप्त कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा शतप्रतिशत किसानों का भुगतान नहीं होने एवं कुछ पैक्सो में कम कैश क्रेडिट की उपलब्धता पे नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को 48 घंटे में शतप्रतिशत किसानों का भुगतान तथा विभिन्न पेक्सो में कैश क्रेडिट की उपलब्धता सुनिश्वित करते हुए जनवरी 2025 के तृतीय सप्ताह तक दैनिक लक्ष्य के अनुरूप अधिप्राप्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिए एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम भोजपुर को गन्नी बैग, एफआरके सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सीएमआर (चावल) प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा, जगदीशपुर, पीरो, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, प्रबंध निदेशक सेंट्रल को- ऑपरेटिव बैंक, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अभिनेत्री अनुरेखा भगत: “मुझे शुरू में वॉचो एक्सक्लूसिव ‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ सीरीज का हिस्सा बनने पर संदेह था, लेकिन…

rktvnews

रानी अवंती बाई लोधी और रानी दुर्गावती के सम्मान में पुरस्कार शुरू करने का निर्णय।

rktvnews

नितिन गडकरी ने लद्दाख में 1170.16 करोड़ रुपये की 29 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी।

rktvnews

लॉमेन ने बिहार में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए मुजफ्फरपुर में अपना पहला स्‍टोर खोला।

rktvnews

भोजपुर:सीता की खोज में निकले राम,शबरी के जूठे बेर खाकर प्रसन्न हुए दोनों भाई।

rktvnews

भोजपुर:इंद्रावती देवी के श्राद्ध कर्म पर गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment