RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आनंद हॉस्पिटल में बधाई एवं सम्मान समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय आनंद हॉस्पिटल ,आरा में एक बधाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन वरीय फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा ,जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा किया गया। जिसमें वरीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीत शर्मा ,भाजपा की चुन्नी देवी, जदयू की राधा सिंह, रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी, पत्रकार नेहा गुप्ता सहित कई लोगों को अंग वस्त्र, माला और बुके से सम्मानित किया गया।डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि इस दिवस पर परिवार, समाज एवं देश स्तर पर महिला के महत्व को हम याद करते हैं एवं उन्हें बधाई तथा शुभकामना देते हैं, जिनकी वजह से हर जगह प्रगति व उन्नति होती है। आज महिलाएं पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है एवं समाज देश के उत्थान में बराबर सहयोग कर रही है। विशेष उपस्थिति में डॉ संदीप कुमार सिंह ,अनिल कुमार सिन्हा, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, शशिकांत कुमार, जयप्रकाश यादव ,शिवनारायण यादव, हरेंद्र प्रसाद आदि रहे।

Related posts

एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कार्यभार संभाला।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने नए प्रारूप में गार्ड परिवर्तित समारोह देखा।

rktvnews

भोजपुर डीएम को मिलेगा BEST DISTRICT ELECTION OFFICER का अवॉर्ड।

rktvnews

भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स देशों से छठी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में अपनाए गए टिकाऊ जीवनशैली प्रस्ताव के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर : गुटखा खरीदने के विवाद में दुकानदार को मारी गोली।

rktvnews

Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित हुए अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ।

rktvnews

Leave a Comment