RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : गुटखा खरीदने के विवाद में दुकानदार को मारी गोली।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 मार्च। गुटखा खरीदने के विवाद में एक दुकानदार को मध्य रात्रि में गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गाँव की है। लहंग डुमरिया गाँव मे गुटखा खरीदने को लेकर बदमाशों का दुकानदार विजय कुमार साह उर्फ गुदरी साह के साथ विवाद हो गया। इस घटना मे वहीं के तीन लोगों ने दुकानदार विजय कुमार साह उर्फ गुदरी साह (62 वर्ष) को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना 26 मार्च की रात लगभग 2:30 बजे की बताई जाती है। पुलिस की मदद से परिजन आनन फानन में जख्मी विजय कुमार साह उर्फ गुदरी साह को चिकित्सा हेतु आरा ले गए। आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा है जहाॅ वे खतरे से बाहर बताये जाते हैं। एसडीपीओ जगदीशपुर, राजीव चंद्र सिंह ने बिहिया थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है।

Related posts

भोजपुर:भाजपा द्वारा सरैया और सिन्हा मंडल का संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कर सैकड़ों लोगो को शपथ दिलाया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजे ₹ 1269 करोड़

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद,महिला सशक्तिकरण की दिशा में दरभंगा से एक जनांदोलन की शुरुआत।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:पीयूष गोयल मुंशी प्रेमचंद समर्पण समाज गौरव-२०२४ अवार्ड से सम्मानित।

rktvnews

वाराणसी:वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार “मनोज भावुक” को मिला “भारतीय भाषा सम्मान – 2025”

rktvnews

रायपुर : अमेरिका से भी इलाज के लिए हेमचंद मांझी के पास आते हैं मरीज।

rktvnews

Leave a Comment