RK TV News
खबरें
Breaking News

Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित हुए अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ।

अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ को मिला Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)16 मई।पटना के बापू सभागार में जी न्यूज़ ने zee मीडिया भोजपुरी सम्मान 2026 का आयोजन किया।इस भोजपुरी सम्मान समारोह में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी नये पुराने हिरो हिरोइन कलाकार गीतकार संगीतकार गायक गायिका निर्देशक निर्माता साहित्यकार सम्मिलित हुए। सभागार पूरा भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों से भरा हुआ था।इस सम्मान समारोह का बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री वर्तमान मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं भाजपा के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में बिहार सरकार में मन्त्री , गोरखपुर सांसद भोजपुरी हिरो रवि किशन, भोजपुरी हिरो सह दिल्ली सांसद मनोज तिवारी,गीतकार एवं भाजपा विधायक विनय बिहारी और zee न्यूज के चैनल हेड ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । कई भोजपुरी कलाकारों ने भोजपुरी सिनेमा के दशा और दिशा पर अपने विचार व्यक्त किए।कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया ।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। जिसमें रवि किशन शुक्ल, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरूआ ,विनय बिहारी, विरेंद्र पाण्डेय,स्मृति सिन्हा, अछरा सिंह, माही श्रीवास्तव,मनोज टाइगर, यश मिश्रा , सोनु , रत्नाकर जी इत्यादि रहें।
इसी क्रम मे भोजपुरी फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट फिल्म माई के दुलार निर्माण निर्देशन करने और अनेको हिट म्यूज़िक वीडियो अभिनय निर्देशन एवं भोजपुरी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले गवनवा ले जा राजा जी , छठ गीतो के माध्यम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दशा दिशा को बदलने वाले अभिनेता निदेशक दीप श्रेष्ठ को Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।मशहूर भोजपुरी गीतकार और भाजपा विधायक विनय बिहारी और भोजपुरी सुपरस्टार पुर्व सांसद आज़मगढ़ दिनेश लाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप श्रेष्ठ को सम्मानित किया और पुरस्कार दिया।
इस समारोह मे भोजपुरी सिनेमा उद्योग और भोजपुरी गीत संगीत की गिरती लोकप्रियता पर चर्चा हुई  और सामूहिक रूप से भोजपुरी के लोकप्रियता पर काम करने का विचार विमर्श किया गया।साथ ही भोजपुरी बोली ना भाषा ह इसपर भी चर्चा हुई । दीप श्रेष्ठ ने कहा की सभी कलाकार सरकार से मांग करे की भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में जल्द सम्मिलित किया जाये । अभिनेता दीप श्रेष्ठ ने कहा की zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 मिलना मेरे लिये गौरव की बात है । यह सम्मान में अपने सभी साथी कलाकारों और सहयोगियों सहित मेरे चाहने वाले दर्शकों को समर्पित करता हूँ।

Related posts

यातायात पुलिस की सराहनीय पहल!रक्षा बंधन पर भाई को हेलमेट दे गिफ्ट:कटिहार पुलिस यातायात

rktvnews

नवादा डीएम ने सुनी जनता दरबार में फरियाद।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

श्री रामानुजन गणित परिषद द्वारा एस बी कॉलेज आरा में हुआ सेमिनार!रामानुजन के समीकरण आज भी गणितज्ञों का मार्गदर्शन करते है:प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कल एक करोड़वां विशिष्ट दिव्यांगतापहचान-पत्र (यूडीआईडी) कार्ड प्रदान करेंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment