RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।

इससे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जलवायु कार्रवाई पर भारत और फिनलैंड के बीच साझेदारी और मजबूत होगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 मार्च।केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और फिनलैंड की जलवायु और पर्यावरण मंत्री सुश्री सारी मुलतला ने नई दिल्ली में भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।

भूपेंद्र यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत ने वर्ष 2020 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया है। इससे ज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, वन और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर सहयोग और गहरा होगा।
नवीनीकृत समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक संरचित ढांचा प्रदान करना जारी रखेगा, जिसमें मुख्य रूप से वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण (दूषित मिट्टी फिर से उपयोग के लिए तैयार करना); अपशिष्ट प्रबंधन (खतरनाक अपशिष्ट, अपशिष्ट-से-ऊर्जा और पुनर्चक्रण सहित); प्राकृतिक संसाधनों और वनों के उपयोग में चक्रीय अर्थव्यवस्था और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना; जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन; पर्यावरण और वन निगरानी (डेटा प्रबंधन सहित); और समुद्री और तटीय संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग तथा एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन शामिल हैं।
दोनों पक्षों ने केंद्रित संवाद और संयुक्त पहलों के माध्यम से चक्रीय अर्थव्यवस्था पर सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।

Related posts

भोजपुर: आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं शहर की ज्वलंत समस्याओं को ले माले के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।

rktvnews

आज 12 मार्च को मॉरीशस में मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उन्मुखीकरण व प्रथम किस्त वितरण समारोह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग डॉ एन सरवन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:PK ने CAG रिपोर्ट पर सरकार को घेरा, बोले – बिहार की गरीब जनता का 70 हजार करोड़ रुपया कहां खर्च किया इस पर सरकार चुप है, इसमें NDA के अलावा तेजस्वी यादव भी शामिल हैं।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने नगरपालिका चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों व गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment