RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं शहर की ज्वलंत समस्याओं को ले माले के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जनवरी।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने आज एक प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि भाकपा माले के नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने आरा नगर आयुक्त से मुलाकात की तथा आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, पकड़ी,अनाईठ, हनुमान टोला,वलीगंज, रामगढ़िया, बेगमपुर इलाके में जल जमाव से परेशान सब्जी उत्पादक किसानों और इन मुहल्लों के आम नागरिकों की परिवादियों को उठाया गया तथा शहर की जनता से जुड़े ज्वलंत सवालों पर बात की.
भाकपा माले प्रतिनिधि मंडल में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी के साथ भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा नगर सचिव सुधीर सिंह, वार्ड पार्षद मो.फैज उर्फ राजन, नगर कमेटी सदस्य अशोक कुमार सिंह उर्फ मिल्टन कुशवाहा, राजेन्द्र यादव, बब्लू कुमार गुप्ता थे.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने प्रेस बयान में बताया कि आरा बस स्टैंड से शिवगंज दूर्गा मंदिर रोड सहित आरा शहर की 17 जर्जर सड़कों के निर्माण का सवाल प्रमुखता से रखा.वही आरा नगर की गंदगी तथा मुख्य नालों की उड़ाही में मिल्की मुहल्ला के मुख्य नाले की पुरी उड़ाही के सवाल पर बात की.
क्यामुद्दीन अंसारी ने पकड़ी, हनुमान टोला, वलीगंज रामगढ़िया बेगमपुर इलाके के जलजमाव से निपटने के लिए वाटर ड्रेनेज सिस्टम लागू करने की मांग की.
आरा नगर सचिव सुधीर सिंह ने श्रीटोला में निर्मित जल मिनार को श्रीघ्र चालू करने की मांग के साथ बस स्टैंड से काली स्थान तक सड़क बनाने की मांग की.तथा बस स्टैंड की अनियमितता का सवाल उठाया.
राजेन्द्र यादव ने धरहरा में चल रहे गली-सड़क निर्माण में भारी अनियमिता का मामला उठाया और इस अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की.
आरा नगर आयुक्त ने आरा नगर के सभी सवालों पर बात करने के लिए दो दिनों के बाद विस्तार से बात करने के लिए कहा।

Related posts

राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

पटना:निलम्बन मुक्त हुए हिन्दी के लिए लड़ने वाले अधिवक्ता इन्द्रदेव प्रसाद ,साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने दी बधाई!

rktvnews

भोजपुर:प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गये स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का मंच बना महिला संवाद।

rktvnews

कैम्पा स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक- अधिकारियों को समुचित एवं समयबद्ध रुप से राशि का उपयोग करने के दिए निर्देश – मुख्य सचिव

rktvnews

देवघर :मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment