RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग डॉ एन सरवन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)05 सितंबर। बुधवार को सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग डॉ एन सरवन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा भी मौजूद थे।
बैठक में जन वितरण संबंधी योजनाओं तथा धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई।
सचिव ने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा राशन वितरण में कोई कोताही न हो। उन्होंने गोदाम के सभी एजीएम को निर्देश दिया कि सीएमआर प्राप्ति के दौरान अनाज की क्वालिटी का चेक हर हाल में करें।
जन वितरण प्रणाली के तहत अनाज वितरण की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सभी मार्केटिंग ऑफिसर के साथ नियमित रूप से समीक्षा बैठक करें। अनाज वितरण का लगातार मॉनिटरिंग करें ।आधार सीडिंग हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी एसडीएम को निदेश दिया गया कि लगातार कैंप के माध्यम से राशन कार्ड का वितरण करें। राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आ रहे आवेदनों का तेजी से जांच करते हुए राशन कार्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाह पदाधिकारी दंडित किए जाएंगे।
इसके पहले जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने सचिव का स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए निर्देश और मार्गदर्शन के आलोक में सभी कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, एसएफसी, सभी आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 1,006 करोड रु० लागतकी 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस का लोकार्पण और ‘राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस 2023: एक रिपोर्ट’ का विमोचन करेंगे

rktvnews

बक्सर: डीएम ने निर्माणाधीन अभियंत्रण कॉलेज एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महदह का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण के हो काम : उपमुख्यमंत्री ,दिया कुमारी

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त ने कुष्ठ रोग खोज अभियान (LCDC) 2025 हेतु जिला समन्वय समिति से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

सरस फूड फेस्टिवल अब दिल्ली शहरी जीवन में एक मूल्यवर्धक बन गया है- ग्रामीण विकास मंत्रालय सचिव शैलेश कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment