RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर आज थर्ड रेंडमाइजेशन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)21 फरवरी।आज नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत मतदान कर्मियों का थर्ड रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान नगर निगम देवघर के सामान्य प्रेक्षक जुल्फिकार अली व मधुपुर नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक राकेश कुमार, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता, सभी आरओ, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इसके अलावा देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 172 बूथ और मधुपुर नगर परिषद अंतर्गत 46 बूथ पर सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीसरे चरण के रेंडमाइजेशन के तहत पोलिंग पार्टी को टैग किया गया। आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैण्डमाइजेशन के बाद सभी कर्मियों की ड्यूटी सूची शीघ्र जारी की जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

“महिलाओं में दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं इनफर्टिलिटी के प्रमुख कारण”- डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

बक्सर : “भू जल विकास एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय तृतीय स्तर (टियर-III) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सारण:छपरा शहर में ई-रिक्शा एवं ऑटो के परिचालन के लिये रूट निर्धारण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी।

rktvnews

भोजपुर:पीजी मनोविज्ञान वीकेएसयू द्वारा योग पर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर: अगस्त क्रांति दिवस पर कर्मचारी ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment