RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: रात्रि प्रहरी के निधन पश्चात आश्रित पत्नी की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 फरवरी।संथाल परगना प्रमंडल, दुमका अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रमंडलीय उप निदेशक, कल्याण कार्यालय द्वारा जिला अनुकम्पा समिति, दुमका की बैठक में लिए गए निर्णय एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, दुमका की अनुशंसा के आलोक में रिंकी कुमारी को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई है।
रिंकी कुमारी, ग्राम–खुट्टाबांध रोड डंगाल पाड़ा, पो०–दुमका, थाना–दुमका नगर, जिला–दुमका की निवासी हैं। उनके दिवंगत पिता स्व. कमला राम पथ प्रमंडल दुमका में रात्रि प्रहरी के पद पर कार्यरत थे। दिनांक 08 अगस्त 2020 को उनके आकस्मिक निधन के उपरांत परिवार की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार की अनुकम्पा नियुक्ति नीति के तहत यह नियुक्ति प्रदान की गई है।
रिंकी कुमारी को निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त करते हुए बाल विकास परियोजना कार्यालय सरैयाहाट में पदस्थापित किया गया है। उन्हें राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत वेतनमान ₹5200–20200 (ग्रेड पे ₹1900, पे लेवल-2) के अनुरूप नियमानुसार वेतन देय होगा।
इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल संजय कुमार ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति सामाजिक न्याय एवं प्रशासनिक संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण है। यह निर्णय सुनिश्चित करता है कि दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को कठिन परिस्थिति में जीवनयापन हेतु संबल प्राप्त हो सके। यह पहल सरकार की मानवीय सोच और कर्मचारी हितैषी नीति को भी प्रतिबिंबित करती है।

Related posts

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!ओवरलोडेड पत्थर बोल्डर लदा हाइवा को किया गया जब्त।

rktvnews

मालीडीह के फूलों से महका मुम्बई, बेंगलुरु और नागपुर।

rktvnews

मोदी सरकार में दलित, अति पिछड़ों,अल्पसंख्यकों पर पुलिस जुल्म का बदला वोट से लिया जाएगा:मीना तिवारी

rktvnews

बागपत:पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

पुर्वी चंपारण:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक गण ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment