RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:सोहरा बाजार से पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फरवरी।भोजपुर जिले के सोहरा बाजार से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ बाजार में घूम रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कृष्णगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोहरा गांव निवासी मोहन कुमार रजक अवैध हथियार लेकर बाजार क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की योजना बनाई और सोहरा बाजार में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उक्त हथियार उसे कहां से प्राप्त हुआ और इसके पीछे किसी गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।

Related posts

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने बालक गृह एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: जिले में स्वीप कोषांग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

समाज के वंचित वर्ग को भी मिले पीने को दूध।

rktvnews

प्रधानमंत्री 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता सूची से बाहर के मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपील दायर करने हेतु प्रखंड स्तर पर विधिक स्वयंसेवकों की है प्रतिनियुक्ति, हेल्प डेस्क का हुआ गठन।

rktvnews

Leave a Comment