RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मणिपुर की घटना के विरोध में जाप कार्यकर्ताओ ने जलाया गृह मंत्री का पुतला! मांगा इस्तीफा

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)22 जुलाई।मणिपुर में कुकी जनजाति की 2 महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के विरोध में गृह मंत्री माननीय अमित शाह का पुतला दहन।जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के द्वारा मणिपुर में कुकी जनजाति की दो महिलाओं के साथ दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा बर्बरता पूर्ण यौन उत्पीड़न के विरोध में गृह मंत्री माननीय अमित शाह का पूरे बिहार में राज्यव्यापी पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। उसी के तहत भोजपुर में भी जिला इकाई के द्वारा आरा समाहरणालय के पास गृह मंत्री का पुतला दहन जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि मणिपुर लगातार तीन महीने से हिंसा में जल रहा है वहां दो समुदायों के बीच हुए खूनी संघर्ष में लगातार लोगों की हत्या, यौन उत्पीड़न, आगजनी के मामले में वृद्धि हो रही है। अभी तक 200 से ढाई सौ लोगों की हत्या हो चुकी है इसके बावजूद मणिपुर सरकार शांति बहाल करने में विफल हो चुकी है।

वायरल वीडियो (फोटो सोशल मीडिया)

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश तिवारी ने कहा कि अभी दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो कुकी महिलाओं को एक समुदाय के द्वारा गैंग रेप करने के बाद उनके कपड़े उतार कर पूरी भीड़ के सामने नंगा परेड कराया गया। यह हृदय विदारक घटना मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख दिया है। मणिपुर की गूंगी और बहरी सरकार वहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने में नाकाम रही है और बोलती है कि यहां हजारों एफआईआर हुए हैं वीडियो वाले एफआईआर का पता नहीं। इस तरह का बयान देना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। पार्टी प्रवक्ता डॉ बबन यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वाली घटना 4 मई की है 18 मई को एफआईआर . होता है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई यह गूंगी और बहरी सरकार क्या बिल्कुल सोई हुई है।पिछले 70 दिनों से इंटरनेट बंद है इसलिए किसी को वहां की कोई खबर नहीं मिल रहा है जब वीडियो के माध्यम से यह मामला उजागर हुआ तो सिर्फ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी होती है।क्या मणिपुर के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी बिल्कुल सुसुप्ता अवस्था में है उन्हें देश और राज्य से कोई मतलब नहीं रह गया है। वही डॉ० ब्रजेश कुमार सिंह प्रदेश महासचिव ने बताया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंन सिंह को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह को भी पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। वही सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने कहां की इस घटना की सीबीआई जांच हो एवं स्पीडी ट्रायल करा कर दोषियों को कम से कम फांसी की सजा दें साथी ही मुख्यमंत्री इस्तीफा दें और वहां राष्ट्रपति शासन लागू हो उन्होंने कहा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी इस्तीफा देने का कष्ट करें।इस राज्यव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार ,युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अजय कुमार सुमन, अमरेश कुमार, अर्जुन यादव, सनोज यादव, पप्पू यादव, राजेश यादव, हरेंद्र यादव, संजय यादव, पप्पू गोप, रवि यादव,अरविंद तिवारी, छात्र जिलाध्यक्ष रजनीश यादव, बंटी कुमारएवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:गोवा नेशनल गेम्स में मुकेश कुमार तकनीकी पदाधिकारी (रेफरी ) नियुक्त।

rktvnews

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री, कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ,37 लोगों की सुनी फरियाद! अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को उद्यमिता और स्थिरता के क्षेत्र में बढ़ावा दे रही है”– श्री हरदीप एस पुरी

rktvnews

एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य तेजी से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री

rktvnews

एसईसीएल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 75 कोयला श्रमिकों को सम्मानित किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) ने तरारी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित सीपीआई एमएल प्रत्याशी राजू यादव का समर्थन का किया ऐलान!

rktvnews

Leave a Comment