RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

योगी आदित्यनाथ ने की ‘शतक’ की सराहना ,कहा “आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी यह फिल्म एक प्रेरणादायी पहल है”

RKTV NEWS/एजेंसी ( PR 24× 7)20 फरवरी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता वीर कपूर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक-संघ के 100 वर्ष’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए ‘शतक’ की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “ऐसी फिल्में समाज को संगठन के इतिहास, उसके मूल विचारों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान से परिचित कराती हैं।“

फिल्म निर्माता वीर कपूर ने मुख्यमंत्री को फिल्म के निर्माण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके वैचारिक आधार और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को दर्शाती है। भेंट के दौरान फिल्म का पोस्टर भी प्रस्तुत किया गया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुष क्षेत्र में बीमा एकीकरण और अनुसंधान के लिए सहयोग मजबूत किया।

rktvnews

04 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने सिक्किम के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों और डिप्टी-सीआईएसओ के लिए राज्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:खाद्य पदार्थो को सस्ते दामों पर एनसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह की विशेष पेशकश!आम लोगों को बहुत बड़ी राहत:युवा नेता अशोक शर्मा

rktvnews

नारनौल:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर मैराथन 11 को!कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन।

rktvnews

Leave a Comment