RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

दरभंगा:29 एवं 30 जनवरी को होगा मिथिला लोक उत्सव।

दरभंगा/बिहार 27 जनवरी। जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा जोर-शोर से मिथिला लोक उत्सव 2024 की तैयारी की जा रही है।
कड़के की ठंड को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा प्रेक्षागृह में तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी प्रेक्षागृह के समीप खाली मैदान में लगाने की तैयारी की जा रही है।
29 जनवरी की संध्या 5:00 बजे से पार्श्व गायिका प्रिया मल्लिक,गायक अनुपमा मिश्रा, ऋषभ भारद्वाज, शहनाई वादक बालेश्वर राम, शंख वादक विपिन कुमार, हास्य कलाकार सौरभ कुमार द्वारा अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। सृष्टि नृत्य संस्थान के कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।
30 जनवरी को दिन में 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मिथिला ग्राम मंच का आयोजन किया जाएगा,जिसमें यदुवीर भारती द्वारा लोकगीत,रामबाबू झा,भगवान झा सिद्धि शक्ति द्वारा (गायन),नृत्य नूपुर रूपेश कुमार एवं निरालज स्टाईल ऑफ डांस द्वारा मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।
30 जनवरी को ही संध्या 5:00 बजे से पार्श्व गायिका भूमिका मल्लिक, मैथिली गायक माधव राय,जुली झा,चंदना कुमारी,साहित्य मल्लिक एवं संगीत मल्लिक बन्धु एवं संगीत मल्लिक दीपक कुमार चौधरी,आशुतोष कुमार चौधरी,विनोद कुमार सिंह द्वारा गायन प्रस्तुत किया जाएगा।
वही हास्य कलाकार रामसेवक ठाकुर दर्शकों के मन को हंसी से गुद-गुदाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपील की गई है।
सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रेक्षागृह परिसर में ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संदर्भ प्रदर्शनी लगाया जा रहा है एवं कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न संस्थानों पर होर्डिंग एवं फ्लेक्स लगाया गया है।
यहाँ तक की पटना,समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Related posts

भोपाल:बैंकर्स साहित्य एवं कला परिषद द्वारा द्वितीय पावस गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र वाहन लगाने पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:भीषण गर्मी से बचाव हेतु डॉ जी पी श्रीवास्तव द्वारा जरूरत मंदों के बीच किया गया तौलिया वितरित।

rktvnews

आज भी धार्मिक जुलूसों में हनुमान जी के रूप में दिखते है “राम बाबू चौरसिया”।

rktvnews

भोजपुर : सामूहिक बलात्कार के अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल! शाहपुर के बनकट की घटना।

rktvnews

भगवत प्राप्ति के लिए भक्ति मार्ग सबसे श्रेष्ठ : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment