RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:संगठन सृजन एवं सुदृढ़ीकरण को ले जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फरवरी।भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय शहीद भवन, में एक महत्वपूर्ण बैठक अशोक राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।संचालन वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कुमार आशीष एवं जिला ऑब्जर्वर रणजीत वाल्मीकि उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष अशोक राम ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है।
आब्जर्वर कुमार आशीष ने कहा कि संगठन सृजन की यह प्रक्रिया पार्टी को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाएगी।जिला ऑब्जर्वर रणजीत वाल्मीकि एवं रिंकू देवी बिंद, ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। बैठक में डॉ शशि कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, घनश्याम उपाध्याय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, संतोष पाण्डेय, अजय कुमार तिवारी मुनमुन, अब्दुल सलाम कुरैशी, श्याम सुंदर पांडे उर्फ बिजली बाबा, रणजीत यादव, राकेश कुमार त्रिपाठी, खुशबू खातून, बबन पाण्डेय, शिवनाथ पासवान आदि रहे।

Related posts

भोपाल में हुआ श्रीमद्भगवद् स्वगीता प्रथम भाग “कर्मयोग” का विमोचन।

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया प्राचीन अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महोत्सव के अंतर्गत 15 जनवरी को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे देश – विदेश के अनेक विद्वान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

दुमका:एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, फिटकोरिया में विद्यार्थियों ने स्थानीय संसाधनों से किए दो अभिनव प्रयोग।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन कर अवलोकन किया।

rktvnews

Leave a Comment